फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधूरी रह गई शहर को दूधिया रोशनी से जगमगाने की योजना

Mon, 24 Feb 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आधे शहर में नहीं लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को दूधिया रोशनी में जगमगाने की योजना बनाई गई थी। इसमें पूरे शहर के डिवाइडर पर दूधिया लाइटें लगाई जानी थी, लेकिन अब तक मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही लाइटें लग सकी हैं। अभी शहर के 75 प्रतिशत इलाके दूधिया रोशनी से वंचित हैं।
विज्ञापन

यह दुधिया लाइटें पूरे शहर में लगती तो शहर रात में जगमगाता और शहर की खूबसूरती बढ़ती, लेकिन यह नहीं हो सका। शहर को आकर्षक रूप से सजाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत मेंहदावल बाईपास के आस-पास के क्षेत्र में विकास के कार्य कराए गए हैं।
चौराहे पर फौव्वारा बनाने के साथ ही राजधानी की तर्ज पर झूमर लाइटें लगाई गई हैं। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने पूरे शहर को दूधिया रोशनी से जमगमाने के लिए योजना तैयार की थी, इसके तहत शहर में बनाए गए डिवाइडर पर दूधिया रोशनी देने वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थी।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका प्रशासन ने कार्य भी शुरू कराया और मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक लाइटें लगाई गईं। इसके बाद बजट की कमी बताकर कार्य रोक दिया गया। करीब एक साल से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके कारण आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा तक के लोगों को दूधिया रोशनी से वंचित होना पड़ रहा है।
हालांकि यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है, लेकिन इसकी रोशनी काफी कम है। दूधिया लाइटें न लगने से लोगों की उम्मीदें टूटने लगी है। शहर के गोलाबाजार निवासी दीपचंद्र, संजय गुप्ता आदि ने कहा कि दूधिया लाइटें लगाने का कार्य शुरू हुआ था तो उम्मीद थी कि इस क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा, लेकिन अब तक दुधिया रोशनी से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें