फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वन देवी मंदिर के पर्यटन विकास की योजना रह गई अधूरी

विज्ञापन
वन देवी मंदिर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय से सटे खलीलाबाद के उस्का खुर्द स्थित वन देवी मंदिर के पर्यटन स्थल के रूप से विकसित करने की योजना अधूरी रह गई है। इसके लिए करीब दो साल पहले शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी का इंतजार है। योजना पर करीब दो करोड़ रुपये से विकास कराने की पहल की गई है।
विज्ञापन

वंदन योजना के तहत धार्मिक स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की शासन ने पहल की है। इसके तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत खलीलाबाद शहर के उस्का खुर्द स्थित वन देवी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कराई गई थी।
दो साल पहले प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर शेड, पेयजल की समुचित व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विश्राम स्थल, इंटरलाकिंग औ पथ प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य कराए जाने हैं, लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकीहै। इसके चलते लोगों की उम्मीद टूटने लगी है।
विज्ञापन

0000000000000000
आस्था का प्रमुख केंद्र है वन देवी मंदिर
वन देवी मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और दर्शन कर मन्नत मांगते हैं। नवरात्रि पर दूर- दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां एकत्र होती है और यहां की रौनक बढ़ जाती है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। न तो यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था है और न ही स्वच्छ पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था ही ठीक है। लोगों को उम्मीद थी कि वन देवी मंदिर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से यहां पर श्रद्धालुओं के साथ पर्यटक भी आएंगे, लेकिन यह उम्मीद टूटने लगी है। इस क्षेत्र के निवासी नंदलाल, राम प्रकाश आदि ने बताया कि मंदिर के विकास की उम्मीद बनी हुई है।
000000000000000000000
लोगों को रोजगार के मिलेंगे अवसर
वन देवी मंदिर के पर्यटन स्थल के रूप से विकसित करने से न सिर्फ आस- पास के क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। इसका स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
000000000000000000
वन देवी मंदिर को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन


-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें