फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अप्रोच पर मिट्टी का ढेर बन सकता है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसवारी–सिकरीगंज मार्ग पर बसवारी गांव के पास ढेर की गई है मिट्टी
विज्ञापन

लोहरैया। रामजानकी मार्ग पर कुआनो नदी के ऊपर बसवारी–सिकरीगंज के बीच बना पुल भले ही मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोल दिया गया है, लेकिन बसवारी गांव की ओर पुल के अप्रोच पर भारी मात्रा में मिट्टी का ढेर जमा होने से खतरा उत्पन्न हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुल पर चढ़ने वाले मार्ग का लगभग आधा हिस्सा इस मिट्टी के कारण बाधित हो गया है। ऐसे में यदि कोई वाहन चालक जरा भी अनियंत्रित होता है, तो उसकी गाड़ी सीधे मिट्टी के ढेर पर चढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी है। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई है कि असंतुलन की स्थिति में वाहन नदी की ओर भी जा सकता है। इससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

यह पुल गोरखपुर और संतकबीरनगर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अप्रोच पर यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनीष राय, विजय कुमार आदि का कहना है कि पुल की मरम्मत के बाद उसे उसे खोल दिया गया, लेकिन सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से मिट्टी के ढेर को हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुगम बनाया जाए और आवश्यक सुरक्षा संकेतक भी लगाए जाएं।ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें