फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान लोगों को सीसीटीवी व साइबर जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी अभयनाथ मिश्रा के निर्देश पर थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

गश्त के दौरान लोगों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण में सहायता मिल सके। इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु भी आमजन को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें