फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यक्ति को टक्कर मारकर भाग रहा पिकअप पलटा

Sun, 18 May 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रानीपुर मोड़ पर पलटी हुई पिकअप गाड़ी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के धनघटा रोड पर रविवार को सुबह मुर्गी लदी पिकअप एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद तितौवा चीता पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल हो उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धनघटा रोड पर रानीपार मोड़ के पास सुबह लगभग 6:30 बजे के आसपास मुर्गी लदी पिकअप के चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर वहां से भागने लगा, इस दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद चीता तितौवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल विनोद जायसवाल को अस्पताल भेजवाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें