फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को 20 मीटर तक घसीटा

Wed, 03 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विश्वनाथपुर चौराहे पर पिकअप के नीचे फंसी हुई मोटरसाइकिल । संवाद
विज्ञापन
महुली। महुली थानाक्षेत्र के विश्वनाथपुर तिराहे पर अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे खड़ी बाइक को 20 मीटर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर धुनाई की तथा डायल 112 की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन

विश्वनाथपुर तिराहे पर मंगलवार देर शाम एक दुकान के सामने बाइक खड़ी थी। नाथनगर की तरफ से पिकअप आया। चालक काफी तेज गति से वाहन को चला रहा था। पिकअप बाइक को घसीटते हुए 20 मीटर तक ले गया। पिकअप में फंसे होने से बाइक से चिंगारियां निकल रही थीं। पिकअप रुकते ही लोगों ने चालक को उतारा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद डायल 112 की टीम को बुलाया। टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिली तो केस दर्ज किया जाएगा।

विश्वनाथपुर चौराहे पर पिकअप के नीचे फंसी हुई मोटरसाइकिल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें