फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर से टकराई पिकअप

Mon, 09 Jan 2017 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
बैरियर क्षतिग्रस्त होने पर कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद-मुखलिसपुर मार्ग पर सोमवार को त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर को बंद करते समय पिकअप बैरियर से टकरा गई। इससे बैरियर टूटकर ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे ओएचई वायर में अटक गया। इससे स्पार्किंग होने लगी और वहां भगदड़ मच गई। हालांकि गेटमैन की सजगता से हादसा टल गया। 
विज्ञापन


गेटमैन विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग 179 स्पेशल को वह पूर्वाह्न 11.18 पर बंद कर रहे थे। अभी बैरियर आधा बंद हुआ था कि मुखलिसपुर की ओर तेज गति से जा रही पिकअप बैरियर से टकरा गई। पिकअप में अलमारी लदी होने के कारण बैरियर टूटकर ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे ओएचई वायर में फंस गया और स्पार्किंग होने लगी। यह देखकर आसपास के दुकानदार व राहगीरों में भगदड़ मच गया। गेटमैन ने बताया कि इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को देकर बिजली कटवाई गई। 

स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि गेट टूटने के कारण घटना के वक्त गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस को आउटर पर खड़ा करना पड़ा। इससे दोनों ट्रेनें करीब 15 मिनट तक प्रभावित रहीं है। बैरियर टूटने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से पास कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं करीब ढाई घंटे में रेलवे की टीम में बैरियर को दुरुस्त कर लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब बैरियर को बंद हो तो लोग जल्दबाजी न करें। यदि इस कारण रेलवे को क्षति पहुंचती है तो दोषियों पर रेलवे एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

इस दौरान त्रिपाठी मार्केट व विधियानी रोड पर दोनों तरफ यातायात बाधित रहा। आरपीएफ के चौकी इंचार्ज आरके त्रिपाठी ने बताया कि आरोप पिकअप चालक बबलू पुत्र राम नयन निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली को मय वाहन पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा   रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें