मान्यवर कांशीराम शहरी आवास में रहने वाली कुछ महिलाओ ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। महिलाओ ने सुरक्षा की गुहार लगाई और उसी कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार पर गंभीर आरोप मढ़ा। एएसपी को मांग पत्र भी दिया।
कांशीराम आवास की रहने वाली सबिता,सीमा,रीना, इसरावती,सुनीता,चंद्रकला,धर्मेद्र, हसीना, विनोद,धीरेद्र आदि का आरोप था कांशीराम आवास में रहने वाले एक परिवार के लोग अक्सर झगड़ा विवाद करते है। आवास के ही रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ झूठी तहरीर दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला झूठा निकला। उस परिवार की दंबई से मोहल्ले के लोग दहशत में है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के साथ लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। एएसपी ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।