विकास खंड सांथा के ग्राम पंचायत गनवरिया और सांथा में राशन कार्ड सत्यापन को लेकर खुली बैठक हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी मधु चतुर्वेदी के जरिए राशन कार्ड के लाभार्थियों के पात्रता की जांच की गई। इसमें गनवरिया तथा सांथा दोनों ग्राम पंचायत में मिलाकर 143 अंत्योदय कार्ड मिले। इसमें पांच कार्ड धारक अपात्र पाए गए। इसके साथ ही दोनों ग्राम पंचायत के पात्र गृहस्थी 438 कार्ड की जांच हुई। जिसमें 219 कार्ड दूसरे ग्राम पंचायत फेउसा, डबरा, अमथरी ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों नाम मिले। 219 कार्ड को काट कर दोबारा गनवरिया तथा सांथा में जांच कर पात्र गृहस्थी में जोड़ा गया । इस दौरान ग्राम प्रधान गनवरिया सुनीता चौधरी , ग्राम प्रधान सांथा सरोज चौधरी , बबलू चौधरी , विकास कुमार , कलीम क्षेत्र पंचायत सदस्य , विकास चौधरी , सुग्रीव कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे ।
सत्यापन में पात्र गृहस्थी की सूची में 17 कार्ड धारक मिले अपात्र
क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांड़ेंखुर्द में सोमवार को राशनकार्ड सत्यापन के खुली बैठक हुई। पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल 17 अपात्रों का नाम खारिज किया गया। अपात्र पाए गए लोगों का नाम निकालकर 40 पात्रों का नाम सूची में शामिल किया गया।
ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पंचायत में 562 लोगों का नाम पात्र गृहस्थी और 64 का अत्योदय कार्डधारक की सूची में शामिल हैं। भौतिक सत्यापन में पात्र गृहस्थी की सूची में 17 अपात्र पाए गए। इनका नाम खारिज किया गया। इसमें 40 पात्रों का नाम सूची में शामिल करने की सहमति बनी। अन्योदय कार्डधारक की सूची में सभी कार्डधारक भौतिक सत्यापन में पात्र मिले। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामसहाय सिंह, कोटेदार गुलैइचा देवी, क्षेत्रपंचायत सदस्य रामकरन कन्नौजिया, नरसिंह, संगीता, राजकुमार, गीता, पवन कुमार, शांता, रामकृपाल, पूनम आदि मौजूद रहे।