फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अफसर सख्त... विकास कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। जिले में रुके विकास कार्यों में तेजी लाने और जांच के लिए, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि के तौर पर नामित अधिकारी उप निदेशक पंचायती राज राघवेंद्र कुमार द्विवेदी डीपीआरओ मनोज कुमार यादव के साथ ब्लाॅक पहुंचे। बीडीओ कार्यालय में एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी और ब्लाॅक कर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लाॅक प्रमुख सेमरियावां मजहरूनिशा पहुंची। ब्लाॅक प्रमुख मजहरूनिशा से अधिकारियों ने विकास कार्य के बारे में जानकारी ली। ब्लाॅक में विकास कार्य पिछले साढ़े चार वर्षों से ठप है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के और टकराव के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों में निराशा है। इस मामले में कई शिकायतें दोनों पक्षों से की गई थीं। पूर्व में एक शिकायत पर ब्लाॅक प्रमुख मजहरूनिशा और तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार मौर्य के विरुद्ध अनियमितता का आरोप लगा था। इसकी जांच शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने कराया। जांच शुरू होने के साथ ही ब्लाॅक के विकास कार्यों के टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया को रोक दिया गया था। इसके बाद विशेष सचिव ने पंचायत राज निदेशक को पत्र जारी करते हुए सेमरियावां के ठप विकास कार्यों को नोडल अधिकारी की देख रेख में तत्काल शुरू कराते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने निदेशक पंचायती राज को छह दिसंबर के ही तिथि में पत्र जारी किया है। उन्होंने पंचायती राज मंत्री के पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि सेमरियावां ब्लाॅक के विकास कार्यों के लिए राघवेन्द्र कुमार द्विवेदी को विभाग के प्रतिनिधि के तौर पर भेजकर प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में उप निदेशक पंचायती राज विभाग राघवेंद्र द्विवेदी को विभाग के प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें