फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध देखकर अफसर लौटे, नहीं हटा कब्जा  

Wed, 08 Mar 2017 11:02 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कब्जा हटवाने पहुंचे तहसील प्रशासन के अफसर लोगों से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के बरौली में बुधवार को गांव वालों के विरोध की वजह से प्रशासन की टीम अवैध कब्जा नहीं हटवा सकी। हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम कब्जेदारों को 14 मार्च तक अवैध कब्जा खुद हटा लेने की मोहलत देकर लौट आई।
विज्ञापन


 बरौली निवासी मेघनाथ पांडेय ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में वाद दायर करते हुए ग्राम प्रधान रामविजय व अन्य  लोगों द्वारा खाद गढ्ढे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराने की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने गांव के ही जोगेंद्र प्रसाद पुत्र बरखू, रामसजन, रामहित, रामजीत पूत्रगण सुक्खू, एवं रामविजय, दिग्विजय पुत्रगण बदलू को एक मार्च को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस तामिल कराया था। प्रशासन के नोटिस के बाद भी जब अवैध कब्जा नहीं हटा तो बुधवार को तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता, प्रभारी राजस्व निरीक्षक शिवशंकर पासवान, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुधिराम चौधरी, लेखपाल गण कृपाशंकर सिंह, दिलीप चौधरी, राजकिशोर, कौशल, राकेश और एसआई गोरखनाथ यादव जेसीबी लेकर गांव पहुंचे।

प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की कोशिश पर ग्रामीण भड़क गए और कब्जा हटाने से रोकने लगे। लोगों का रुख देखकर टीम ने काम रोक दिया और 14 मार्च तक अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी देकर जेसीबी और पुलिस बल के साथ वापस लौट गए। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि अवैध कब्जेदारों ने होली के बाद खुद ही कब्जा हटाने के लिए 14 मार्च का समय दिए जाने की सिफारिश की। जिस पर उन्हें मौका दिया गया है। यदि  उसके बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटा तो प्रशासन सख्ती के साथ अवैध कब्जा हटवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें