फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

Tue, 07 Mar 2017 11:38 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को अपनी आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा है कि पड़ोसी जनपदों में वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है किन्तु संतकबीरनगर के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शिक्षक वेतन से वंचित रह गए हैं, जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एनपीएस की धनराशि कटौती के बाद शिक्षकों के खाते मेें नहीं जा रही है।

इसको लेकर असमंजस बना हुआ है। लापरवाही के कारण सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन जीपीएफ व ग्रेच्युटी के भुगतान की पत्रावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं आ पा रही है। चयन वेतनमान, प्रोन्नति वेतनमान व पदोन्नति के प्रकरण लंबित पड़े हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन व कक्ष निरीक्षकों के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस दौरान जिलामंत्री गिरिजानंद यादव, गोपाल जी सिंह, अजय शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, राम नरायन पांडेय, पारसनाथ यादव, मंगला प्रसाद, अनिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें