फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। बदलते मौसम का असर सेहत पर दिखने लगा है। वायरल बुखार, सर्दी- खांसी और आंखों के लाल होने की समस्या आ रही है। मंगलवार को अस्पताल में अधिकतर वायरल फीवर के मरीज रहे। स्थिति यह है कि लोहरसन सीएचसी की ओपीडी औसतन सौ मरीज की रोजाना है। प्रतिदिन करीब 25 से 30 वायरल बुखार से पीड़ित मरीज उपचार कराने ओपीडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि दवा और पर्ची काउंटर पर तो इन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन ब्लड जांच रिपोर्ट के अलावा एक्स-रे के लिए थोड़ा इंतजार मरीज और तीमारदारों को करना पड़ रहा है। तापमान के असर से घर-घर वायरल बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं।
स्थिति यह है कि बुखार ठीक होने में करीब एक सप्ताह से भी अधिक समय लग जा रहा है। यही नहीं सर्दी और खांसी अधिक बढ़ने से मरीज परेशान हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने धूप में निकलने और ठंडे पानी के सेवन से बचने की सलाह दी है। हालांकि दवा काउंटर पर पहुंच रहे मरीजों को एक-एक करके पर्ची के मुताबिक दवा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को पहुंचे मरीज सोहरे, अरविंद, मनीष, आसिया, प्रीतम, शायदा, ज्ञानमती, अतिका, प्रीति समेत कई मरीज बुखार, शरीर दर्द की समस्या को लेकर अस्पताल इलाज कराने पहुंची।
विज्ञापन

-

वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बहुत जरूरी होने पर ही धूप में बाहर निकलें।

-डाॅक्टर राजेश कुमार चौधरी, सीएचसी अधीक्षक, लोहरसन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें