फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साल दर साल घट रहे बच्चे 49 हजार बच्चे हो गए कम

Fri, 11 Jul 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या साल दर साल घटती जा रही है। पिछले साल से सात हजार बच्चे कम हो गए हैं जो विभाग के लिए परेशान का सबब बन गया है।
विज्ञापन

तीन साल पहले एक लाख 32 हजार बच्चे थे और अब यह संख्या एक लाख दो हजार पहुंच गई है। 15 जुलाई नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में अब लक्ष्य पाना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के शहर से लेकर गांवों तक स्कूल हैं। कुल 1247 विद्यालयों में 3868 शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक कार्यरत हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन विद्यालयों में आए, इसके लिए सरकार की ओर से तमाम सहूलियतें दी जाती हैं। फिर भी बच्चों की संख्या बढ़ने की जगह कम होती जा रही है।
साल 2021-22 में बेसिक स्कूल में कक्षा एक से आठ तक एक लाख 51 हजार छात्र पंजीकृत थे। जबकि 2022-23 में यह संख्या घटकर एक लाख 32 हजार हो गई। 2023-24 में यह संख्या एक लाख 18 हजार हुई। 2024-25 में यह संख्या एक लाख 10 हजार था। इस वर्ष 2025-26 में यह संख्या एक लाख दो हजार हो गई है। 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाना है। विभाग के पास मात्र तीन दिन शेष है ऐसे में नामांकन बढ़ाना चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें