फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्ण संवैधानिक अधिकारों के लिए अभी और संगठित हो निषाद समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। संतकबीर अकादमी में शनिवार को निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। सम्मेलन में जनपद के समस्त बूथों के कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारे वंशज इस देश में राजा हुए, जिनके अनेक प्रमाण हैं। साथ ही देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आजादी के बाद हमें गरीबी का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। आज हमारा समाज संगठित होकर सत्ता के साथ जुड़कर अपने अधिकारों को प्राप्त कर रहा है, लेकिन पूर्ण संवैधानिक अधिकारों के लिए हमें अभी और संगठित होने की आवश्यकता है। इसके लिए निषाद पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत होना होगा।
विधानसभा चुनाव के पहले अगर हम एक मजबूत बूथ बनाते हैं, तो निश्चित ही प्रदेश की सत्ता में हमारी मजबूत साझेदारी रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि हमें अपने अधिकारों की लड़ाई में शहीद हुए अखिलेश निषाद के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें