संतकबीरनगर। वक्त के साथ ही छठ पूजा का भी स्वरूप बदल गया है। पहले पूजा धार्मिक अनुष्ठान थी। लोग पूजा घर से ही करते थे लेकिन आज आधुनिकता के चलते छठ पूजा सांस्कृतिक महापर्व के रूप में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों से शुरू हुई यह पूजा आज भारत ही नहीं विदेशों तक फैल चुकी है। छठ पूजा सूर्य उपासना का व्रत है। छठ पर्व पर पूजा, अराधना ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले यह पर्व पूरी सादगी, भक्ति और अनुशासन से मनाया जाता था लेकिन आज इसका स्वरूप काफी बदल गया है। संवादक