संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के बाद शिवनारायण पंसारी गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दाैरान सड़क और पटरी पर किए गए कब्जे हटवाए।
एक शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देश पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान उमेश बाबू, उमेश चंद्र, पंकज, गोरख, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद