फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पटरियों से नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 29 Nov 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर में पटरी से  दुकानदार खुद हटाता अतिक्रमण-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाई गई दुकानें, ठेले और अन्य सामान को हटाया गया। लोगों ने फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा जमा रखा था, जिससे राहगीरों को चलना तक मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फुटपाथ पर कब्जा होने से पैदल चलना दूभर हो गया है। हम पहले भी चेतावनी दे चुके हैं। अब सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर चलेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई राजस्व निरीक्षक माधुरी भास्कर शाही के निर्देशन में हुई। टीम में नगर पालिका के उमेश चौधरी, राधे श्याम, गोरखा यादव, पंकज बाबू सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। खलीलाबाद पुलिस बल भी पूरे समय मौके पर तैनात रहा ताकि कोई विरोध न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथ फिर से चौड़ा और साफ-सुथरा दिखाई देने लगा। राहगीरों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें