फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाइपलाइन की लीकेज ठीक कराने में लापरवाह बनी रही पालिका

Mon, 05 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के भेली मंडी के पास नाली के पास टूटा पाइप लाइन-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंदौर में प्रदूषित पेयजल आपूर्ति से 15 लोगों की मौत के बाद भी पालिका प्रशासन शहर में जर्जर पाइपलाइनों के जरिए लोगों में पहुंच रहे दूषित पानी को लेकर गंभीर नहीं है। वजह यह है कि भेली मंडी के पास गायत्री मंदिर जाने वाले मार्ग पर लीकेज ठीक कराने के लेकर लापरवाह बनी रही। रविवार को भी यहां पर लीकेज बना रहा, लेकिन कोई कर्मी इसे ठीक करने नहीं पहुंचा। इसके साथ ही अंसार टोला में भी लीकेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

चार जनवरी के अंक में पेयजल की पाइपलाइन जर्जर के संबंध में खबर प्रकाशित कर पालिका प्रशासन को इस समस्या से चेताया था। लोगों को उम्मीद थी कि लीकेज को ठीक कराया जाएगा और लोगों के घरों में पहुंच रहे दूषित पानी से मुक्ति मिलेगी, लेकिन रविवार को कोई भी कर्मी लीकेज ठीक कराने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में लीकेज की समस्या अब भी बनी हुई है। इस क्षेत्र के निवासी पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि ने कहा कि लीकेज की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। जो पानी सप्लाई हो रही है वह पीने योग्य नहीं है। ऐसे में पालिका प्रशासन को लीकेज ठीक कराने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।
0
जहां पर भी जलापूर्ति की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है, उसे ठीक कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें