फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जागा नगर पालिका प्रशासन, टूटी पाइपलाइन की कराई मरम्मत

Mon, 26 Jan 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर की भेली मंडी के पास नगर पालिका ने पाइपलाइन की मरम्मत कराई। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में पेयजल की पाइप लाइनें काफी पुरानी और जर्जर हो गई है। भेली मंडी के पास बार-बार अंडरग्राउंड पाइपलाइन के लीकेज होने से प्रदूषित पानी लोगों के घरों जा रहा था। इसकी दो बार मरम्मत हुई थी, लेकिन फिर लीकेज हो गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन जागा और पाइप लाइन को काटकर निकाल कर नया पाइप लाइन डाल दिया है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन



अमर उजाला ने पेयजल की पाइपलाइन जर्जर, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी की खबर चार जनवरी के अंक में लापरवाही : पाइपलाइन की लीकेज नहीं ठीक कराई पांच जनवरी के अंक में और शुद्ध पानी का दावा केवल कागजों पर, हकीकत कुछ और शीर्षक से छह जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और टूटी पाइपलाइन की मरम्मत कराई, लेकिन बाद में फिर रिसाव होने लगा। इसके बाद पालिका प्रशासन ने जर्जर पाइप को काटकर निकाल दिया और दूसरी पाइपलाइन डाल दी है। इससे क्षेत्र के लोगों के लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि लीकेज ठीक करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं और जगह लीकेज की समस्या सामने आईए तो उसे भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें