फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माह-ए-शाबान शुरू, शब-ए-बरात तीन फरवरी को

Fri, 23 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौलाना फुजैल नदवी, शब-ए-बरात वाली खबर में
विज्ञापन
सेमरियावां। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक माह-ए-शाबान बुधवार से शुरू हो गया है। शब-ए-बरात तीन फरवरी को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। शाबान की 15 तारीख की रात को शब-ए-बरात के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर तमाम मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों की साफ-सफाई व सजावट होगी।
विज्ञापन


आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना शोएब नदवी ने बताया कि माह-ए-शाबान बहुत मुबारक महीना है। यह दीन-ए-इस्लाम का 8वां महीना है। इसके बाद माह-ए-रमजान आएगा। उन्होंने बताया कि शब-ए-बरात का अर्थ है गुनाहों से तौबा करने और अल्लाह की इबादत करने की रात है। इस्लाम में इस रात को महत्वपूर्ण माना जाता है। हदीस शरीफ में बताया गया है कि इस रात में साल भर के होने वाले तमाम काम बांटे जाते हैं। जैसे किसकी पैदाइश होगी, किसका इंतकाल होगा, किसे कितनी रोजी मिलेगी आदि। इसके साथ हर इंसान के गुनाहों और अच्छाइयों का लेखा-जोखा भी इसी रात को होता है।
इस दिन शहर की छोटी से बड़ी मस्जिदों, घरों में लोग इबादत करते हैं। अल्लाह से दुआ मांगते हैं। कब्रिस्तानों में जाकर पूर्वजों की कब्रों पर फातेहा पढ़कर उनकी बख्शिश (मगफिरत) की दुआ करते हैं।
विज्ञापन

आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश महासचिव मौलाना फुजैल नदवी ने बताया कि मुसलमानों को शब-ए-बरात की रात खुदा के जिक्र, कुरान पाक की तिलावत और नमाज पढ़ने में गुजारनी चाहिए। इस रात तहज्जुद, नफिल नमाज और अगले दिन का रोजा खुदा को बहुत पसंद है। हाफिज एजाज मुनीर नदवी ने कहा कि मुसलमानों को शब-ए-बरात में अपने वालिदैन की मगफिरत मांगनी चाहिए। शब-ए-बरात सादगी मनाएं और शोरशराबे से बचें।

मौलाना फुजैल नदवी, शब-ए-बरात वाली खबर में

मौलाना फुजैल नदवी, शब-ए-बरात वाली खबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें