जनपद के पहले ओडीएफ गांव निपनिया में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कृषि निवेश मेला और प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को हुआ। इस दौरान वहां पहुंचे डीएम लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि अपना विकास व भला स्वयं चाहने वाले को कोई आगे बढ़ने से नही रोक सकता है। जनपद का पहला ओडीएफ बनाने में सहयोग कर गांववालों ने बहुत अच्छा काम किया है। ओडीएफ बनाने में लोगों को जागरूकता करने वाली हुबराजी के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। इससे किसानों को लाभ भी मिलेगा। किसान कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका फायदा उठाएं। निपनिया की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से होगा। लोगों को सिर्फ गांव का नाम बताना काफी होगा।
जिला कृषि अधिकारी शैलेद्र कुमार वर्मा ने कृषि विभाग की फसल बीमा योजना, किसान दुर्घटना बीमा, कृषि यंत्र ,बीज अनुदान आदि योजनाओं के बारे में बताया। सपा मुलायम यूथ बिगेड के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने गावं में खेती की सिंचाई की दिक्कत बताते हुए गांव में नलकूप लगवाने की मांग की। ग्राम प्रधान अबूबकर चौधरी ने डीएम व अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया। कहा कि गांव को जिले का आदर्श गांव बनाने का सपना है। सीसा शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ विपिन कुमार ने कहा कि जीरो टीलेज मशीन से खेत की बिना जुताई के बुआई होती है।
गेेेहू की बुआई नवंबर के प्रथम सप्ताह से 15 नंवबर तक जरूर कर दें। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. शकील खान, बीडीओ प्रवीण शुक्ल, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन, प्रमुख प्रतिनिधि फिरोज नदवी, प्रधान ताजुद्दीन, मो नईम, एडीओ आईएसबी केडी मिश्र, रोहित कुमार, हाजी अकबर पूर्व प्रधान सफात आदि मौजूद रहे।