फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेब से मिले मोबाइल से खुल सकता है मौत का राज

Fri, 07 Aug 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस, मां ने कहा- हत्या कर पेड़ से लटकाया गया बेटे का शव
विज्ञापन

लोहरैया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जखौता में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ की डाल से लटके मिले युवक के शव को देखकर परिवार हत्या की आशंका व्यक्त कर रहा है। वहीं, पुलिस को हनुमंत की जेब से मोबाइल मिला है। यह मौत का राज खोलने में मददगार हो सकता है।
डिहवा निवासी 21 वर्षीय हनुमंत प्राथमिक विद्यालय के बगल में गुमटी रखकर दुकान चलाता था। मां का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह घर से निकला शुक्रवार की सुबह तक घर नहीं लौटा। परिजन बृहस्पतिवार देर शाम तक उनकी तलाश भी किए लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह विद्यालय परिसर में आम की डाल से लटका उसका शव मिला।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई का कहना है कि हनुमंत बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे घर आया था और दुकान पर जाने की बात कह कर गए निकला था। हनुमंत का शव पेड़ पर फंदे से लटका जरूर मिला लेकिन युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था। जिस स्थिति में उसका शव मिला है उस स्थिति में आत्महत्या नहीं की जा सकती है।
बड़े भाई का कहना है कि हनुमंत की दुकान पर नशेड़ी किस्म के लोग भी आते थे और उधार सामान भी लिया करते थे जबकि यहां पर नशा करने का विरोध हनुमंत हमेशा किया करता था। मृतक की मां फूला देवी का कहना है कि उनका सबसे छोटा बेटा हनुमंत अविवाहित था जबकि दोनों बड़े बेटों की शादी हो चुकी थी। बेटा किसी भी कीमत पर आत्महत्या नहीं कर सकता उसकी हत्या की गई है और उसके शव को आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी लोहरैया के इंचार्ज वीर बहादुर यादव ने बताया कि मृतक के जेब में दो पैकेट कीटनाशक मिला है जिसमें एक पैकेट खाली पड़ा था। मृतक का मोबाइल भी उसके जेब में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें