फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे डाली गई गिट्टी, मुश्किल में राहगीर

Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- टड़वरिया-मेंहदूपार मुख्य मार्ग का हाल, हादसे की आशंका
विज्ञापन



धर्मसिंहवा। टड़वरिया-मेंहदूपार मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के लिए गिराई गई गिट्टी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में मुश्किल हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौड़ी सड़क पर गिट्टी गिराकर उसे संकरा कर दिया गया है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय रवि मिश्रा, पंकज कुमार और सुरेश के अनुसार शिकायत के बाद कुछ स्थानों से गिट्टी हटाई गई है लेकिन सड़क की समुचित सफाई नहीं होने से समस्या अब भी बरकरार है। इसी मार्ग से बौरव्यास, धर्मसिंहवा, मेंहदूपार सहित लोगों को सिद्धार्थनगर के उसका बाजार, महाराजगंज के लेहड़ा मंदिर, धानी और नौगढ़ आना-जाना होता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की सफाई कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पड़ी गिट्टी हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सड़क की सफाई कराकर राहगीरों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें