फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दस्तावेज लेकर चौरी पहुंचे विधायक ग्रामीणों को दी पुल निर्माण की जानकारी

Thu, 30 Jul 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में आमी नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण के बारे में विधायक ने जानकारी दी। बृहस्पतिवार को विधायक अनिल त्रिपाठी ग्राम चौरी पहुंचे और पुल निर्माण की स्वीकृति से जुड़े दस्तावेज ग्रामीणों के सामने सार्वजनिक किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की प्रक्रिया उनकी पहल पर आगे बढ़ी है और कुछ लोग चुनाव से पहले इसका गलत श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम चौरी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि उन्होंने जून 2025 में मुख्यमंत्री को आमी नदी पर पुल निर्माण के लिए पत्र भेजा था। इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति मिली, सर्वे कराया गया और सेतु निगम ने आगणन (एस्टीमेट) तैयार किया। विधायक ने कहा कि प्रस्तावित पुल की अनुमानित लागत 23 करोड़ 57 लाख 87 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें