फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े, दलित और गरीब वर्ग की हो रही उपेक्षा : डॉ. अय्यूब

Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम मझगांवा में पीस पार्टी की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खलीलाबाद के पूर्व विधायक डॉ. मुहम्मद अय्यूब, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द निषाद तथा महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जय प्रकाश चौधरी, पन्नीलाल गौतम, अर्जुन चौधरी, राम तिलक चौहान, साधना सिंह, रत्नेश कुमार गौतम, आदर्श, मनीष चौहान, फैज खान सहित कई लोगों ने पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मुहम्मद अय्यूब ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक विधायक रहते हुए उन्होंने सभी वर्गों को उनकी आबादी और अधिकारों के अनुरूप सम्मान एवं भागीदारी दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में पिछड़े, दलित और गरीब वर्ग की लगातार उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें