फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 42 डिग्री पहुंचा पारा...गर्मी से लोग हो रहे बेहाल

विज्ञापन
धूप में गमछा बांधकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम की तपिश बुधवार को भी जारी रही। तेज धूप और लू के थपेड़े ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर धूल भरी पछुवा चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। आज एक डिग्री ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ही रहा। अभी आगे भी राहत की उम्मीद नहीं है। इसका असर यह है कि पंखा, कूलर भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। स्थिति यह है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लू के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए है, जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं। वह भी मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं। काम निपटाने के बाद लोग घर लौट जा रहे हैं। इसके साथ ही तेज पछुआ हवा चल रही है, जिससे धूल उड़ रही है, जिससे आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें