फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
दोपहर में धूप के चलते सड़कें लगभग सूनी रहीं। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोग गर्मी से परेशान हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। इस बीच स्कूलों के समय में बदलाव कर सुबह साढ़े सात बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बच्चे व छात्राएं छाता और दुपट्टा आदि से सिर ढककर धूप से बचाव करते दिखी।दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पितवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच लू भी चल रही है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी पर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। जहां इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। दूसरी तरफ जो लोग घर से जरूरी काम के लिए निकल रहे हैं वह लोग जहां छांव दिख रही है वहीं ठहर जा रहे हैं। तमाम लोग शीतलपेय पदार्थों की दुकानों पर पहुंचकर शीतलपेय का सेवन कर गर्मी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं।
इसके साथ ही हीट वेव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
0000000000000
हीट वेव से बचाव जरूरी
जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस समय हीट वेव का असर है। इससे बचने के लिए उपाय करने की जरूरत है। संभव हो तो दोपहर में 12 बजे से चार बजे तक बाहर न निकलें। धूप में निकलने पर हल्का, ढीला, सूती कपड़ा पहनें, सिर ढकें और नींबू पानी, छाछ, ओआरएस का सेवन करें। यदि लू लग जाए तो पीड़ित को छाया में लेटाकर ठंडी पट्टी करें और पानी पिलाएं। साथ ही चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें