फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राज्य महिला आयोग की सदस्य एक घंटे करती रहीं इंतजार, नहीं आई कोई पीड़िता

Thu, 08 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर ब्लाॅक सभागार में जन सुनवाई के लिए बैठी राज्य महिला आयोग की सदस्य-संवाद
विज्ञापन
बेलहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने बुधवार को बेलहर ब्लॉक सभागार में जन सुनवाई के लिए पहुंचीं। वहां कोई फरियादी नहीं था। उन्होंने बीडीओ से नाराजगी जताई। कहा कि वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगी। उसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में सुबह 11 बजे से राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी का जन सुनवाई कार्यक्रम तय था। ब्लॉक सभागार में वह बैठी रहीं। लेकिन, कोई फरियादी नहीं पहुंचा। बीएलओ कुमकुम ने उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। जनक नंदिनी लगभग एक घंटा बैठी रहीं।
कोई भी फरियादी नहीं आया तो वह नाराज हो गईं। बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा पर नाराजगी जताईं और कहा कि यह उनकी लापरवाही है। लोगों को सूचना नहीं दी गई। इसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से करेंगी।
विज्ञापन

इस बाद वह अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हाे गईं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र मंझरिया पठान में अन्नप्राशन कराया। बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। सीएचसी बेलहर में मरीजों का हाल जाना। दोपहर डेढ़ बजे तक 60 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसके बाद नगर पंचायत में रैन बसेरा सहित कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र बेलहर खुर्द का निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी को परिसर में साफ सफाई पर ध्यान देेने और भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष कुमार पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद, ईओ अमित सिंह, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, सीडीपीओ अनुज कुमार, अकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालबहादुर चौहान, अरविंद कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी अनीता त्रिपाठी, महिला प्रभारी पूनम मौर्या, मुख्य सेविका रीमा चौधरी, सुशीला यादव, सरोज देवी, कुशलावती देवी आदि मौजूद रही।

बेलहर ब्लाॅक सभागार में जन सुनवाई के लिए बैठी राज्य महिला आयोग की सदस्य-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें