फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक आज, होगी वीडियोग्राफी

Tue, 30 Dec 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां में क्षेत्र पंचायत की होने वाली बैठक को लेकर व्यवस्था देखते बीडीओ-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्लाॅक परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक के लिए 121 बीडीसी सदस्यों, 113 ग्राम प्रधानों के साथ पांच जिला पंचायत सदस्य, विधायक, एमएलसी व सांसद को आमंत्रित किया गया है। ब्लाॅक परिसर में व सभागार में दो कैमरामैन वीडियोग्राफी करेंगे। दो लोगों को मोबाइल वीडियो क्लिप बनाने के लिए लगाया गया है। परिसर के अंदर व बाहर गेट पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बताया गया कि बैठक एजेंडा जारी किया गया है। प्रधान व बीडीसी सदस्यों को स्वयं का निर्वाचन प्रमाण पत्र और एक परिचय पत्र के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने बताया कि बैठक दोपहर बारह बजे से ब्लॉक प्रमुख मजहरून्निशा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रतिनिधि का प्रवेश वर्जित रहेगा। समस्त ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद को बैठक में ससमय से उपस्थित होने की अपील की गई हैं।
विज्ञापन

0

सात बार स्थगित हो चुकी क्षेत्र पंचायत बैठक
वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहली बैठक 25 अगस्त को बुलाई गई। फिर बैठक स्थगित कर नौ सितंबर को निर्धारित की गई। फिर नौ सितंबर बैठक स्थगित कर 25 सितंबर निर्धारित की गई। फिर 25 सितंबर की बैठक स्थगित कर नौ अक्तूबर कर दी गई है। नौ अक्तूबर की बैठक स्थगित कर 17 अक्तूबर कर दी गई है। फिर 17 अक्तूबर को आयोजित बैठक स्थगित कर 31 अक्तूबर कर दी गई। सुरक्षा बल उपलब्ध न होने के कारण 31 अक्तूबर की बैठक स्थगित कर 22 दिसंबर निर्धारित की गई। अब 22 दिसंबर की बैठक विधानसभा सत्र चलने के कारण स्थगित की गई है। अब 30 दिसंबर को बैठक निर्धारित है।

बैठक में गतवर्ष बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम पर विचार, पशु चिकित्सा कार्यक्रम पर विचार, बाल विकास प्रगति पर विचार, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षा पर विचार, वृहद पौधरोपण वर्ष 2024-25 प्रगति पर विचार, कृषि विभाग प्रगति पर विचार, सहकारिता विभाग प्रगति पर विचार, विद्युत विभाग प्रगति पर विचार, आपूर्ति विभाग पर विचार, मनरेगा योजना की लेबर बजट 2025-26 की प्रगति पर विचार, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पंचम वित्त, केन्द्रीय वित्त आयोग की कार्ययोजना टाइड, अनटाइड की कार्ययोजना 2025-26 और अनुपूरक कार्ययोजना 2024-25 पर विचार, एनआरएलएम पर विचार, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना पर विचार तथा अन्य विषयों पर विचार विमर्श के लिए बैठक एजेंडा जारी किया गया है।

Next
AU ऐप में पढ़ें