फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 20 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बरौली गांव में विवाहिता का फांसी लगाकर जान देने की सूचना पर जुटी भीड़-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार अपराह्न में लगभग 28 वर्षीया एक विवाहिता का संदिग्ध हालात में कमरे की छत के नीचे बल्ली में कपड़े के फंदे से लटका शव मिलने से हड़कम्प मच गया। दरवाजे के ऊपर खुली जगह से छलांग लगाकर कुछ लोग कमरे में घुसे और पुलिस के पहुंचने से पहले शव को नीचे उतार दिया था। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। बताया जा रहा कि करीब सात साल पहले विवाहिता ने कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के लखनोहर गांव की ज्योति पुत्री विजय नाथ विश्वकर्मा और बरौली गांव के विकास पुत्र राम उजागिर ने करीब सात पहले कोर्ट मैरिज की थी। शुक्रवार दोपहर कमरे के अंदर कपड़े के फंदे से संदिग्ध हालात में ज्योति विश्वकर्मा का शव लटका मिला। मृतका की सास आरती देवी ने बताया कि दरवाजे पर परिजनों के साथ अलाव सेंकने के बाद अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद जब बाहर नहीं निकली तो दरवाजे पर बुलाया गया। लेकिन दरवाजा बंद रहा। बगल कमरे के जंगले से झांकने पर ज्योति को लटका देख सन्न रह गई। शोर मचाया तो लोग पहुंचे।
कुछ लोग दरवाजे के ऊपर खाली जगह से कमरे में कूदकर दरवाजा खोला। शव को नीचे उतारा और एंबुलेंस बुलाई गई। लेकिन, ज्योति की मौत की पुष्टि हो गई। थानाध्यक्ष रजनीश राय मय फोर्स पहुंचे। पंचनामा भरकर शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गए। मृतका का बेड़ा बेटा श्रीयंश चार साल का है। जबकि दुधमुंही बच्ची नित्या है। पति विकास विश्वकर्मा दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस मामले में मृतका के मायके की तरफ से देर शाम तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।

बरौली गांव में विवाहिता का फांसी लगाकर जान देने की सूचना पर जुटी भीड़-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें