फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड से ठिठुर रहे लोग, चौराहे तथा कस्बों में अलाव की व्यवस्था नहीं

Sat, 20 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लोहरौली में कागज जलाकर अलाव सेकते लोग-संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। ठंड अपने चरम पर है। लोग ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं लेकिन विभिन्न कस्बों तथा चौराहों पर अब तक प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। दुधारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित पिपरा बोरिंग, लोहरौली, दुधारा, मूड़ाडीहा वेग, सेमरियावां, पैड़ी, बाघनगर, चिवटना, साल्हेहपुर, टेकंसा आदि चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। लोहरौली में पान की गुमटी लगाने वाले बूढी बेलहर निवासी, बिहारी, भरवलिया निवासी गुड्डू, लोहरौली निवासी सद्दाम, भगत, केवल बढया निवासी गंगा राम खालिक, मनोज, राधेश्याम सोनी, रामचंद्र, प्रकाश चौरसिया दुधारा निवासी परवेज, सिसवा दाखिली निवासी हबीबुर्रहमान, हटवा निवासी अफसर खान आदि ने बताया कि ठंड चरम पर है लेकिन कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें