फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मायके में छोड़ा

Sat, 06 Dec 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बकौली कला में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। पीड़िता अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की रुखसार की शादी तीन वर्ष पूर्व धनघटा थाना के बकौली कला निवासी काजी जौहर अली के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बाद में ससुराल में पति, जेठ, नंदोई, ननद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने धनघटा थाने पर बताया कि मायके की कमजोर आर्थिक स्थिति बताने के बावजूद ससुरालियों पर कोई असर नहीं हुआ। कुछ दिन बाद मारपीट कर उसे पिकअप में बैठाकर मायके छोड़ दिया। तीन नवंबर को वह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ ससुराल पहुंची। पहले तो लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। गांव के कुछ लोगों के समझाने पर पति काजी जौहर अली ने स्टांप पेपर पर लिखित आश्वासन दिया कि वह उसको मायके से ससम्मान विदा कराकर ले जाएगा। लेकिन, वे लोग विदाई कराने नहीं पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने बताया कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें