फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में गर्म हुआ फूल के पौधों का बाजार

Thu, 25 Dec 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में फूलों की खरीदारी करते लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सर्दी का मौसम आते ही बागवानी प्रेमियों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी के चलते फूलों के पौधों का बाजार इन दिनों गुलजार नजर आ रहा है। गुलाब का पौधा 40 रुपये तो चमेली का पौधा 30 रुपये में बिक रहा है। बढ़ती मांग से नर्सरी संचालकों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

लोग अपने घरों के गार्डन, आंगन और छतों को सजाने के लिए तरह-तरह के फूलों के पौधे खरीद रहे हैं। सर्दी का मौसम फूलों के पौधों के रोपण के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, इसलिए लोग इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। गोला बाजार स्थित नर्सरियों में गुलाब, गेंदा, चमेली, गुड़हल, रजनीगंधा, रात की रानी और सूरजमुखी सहित कई किस्मों के पौधे उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। नर्सरी संचालक राजू ने बताया कि गुलाब और चमेली की सबसे अधिक मांग है। प्रतिदिन 30 से 35 ग्राहक नर्सरी पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश फूलों के पौधों की कलमी स्थानीय स्तर पर तैयार की जाती है, जबकि कुछ विशेष किस्म के पौधे बाहर से मंगाई जाते हैं। इसी तरह जिले की अन्य नर्सरी में भी पौधों की बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन

0
फूलों के पौधों के दाम (प्रति पीस रुपये में)

गुलाब- 40
गेंदा- 20
चमेली- 30
गुड़हल- 30
रजनीगंधा- 60
रात की रानी- 50
सूरजमुखी- 60
नोटः सभी दाम प्रति पौधा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें