संतकबीरनगर। ठंडी के सीजन में सब्जियों के दाम तेजी से गिरे हैं। आलू 15 रुपये किलो तो मटर 30 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि मिर्ची के दाम बढ़ गए हैं। मिर्च 80 रुपये किलो बिक रही है। जबकि कई सब्जियों के दाम काफी कम हो गए हैं।
नए साल की शुरुआत के साथ ही सब्जी मंडी में कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। खेतों से आलू की खुदाई शुरू होते ही मंडियों में इसकी आवक बढ़ गई है, जिससे दाम तेजी से नीचे आए हैं। आलू के साथ-साथ टमाटर, प्याज और अन्य हरी सब्जियों के भाव भी गिरे हैं। सबसे ज्यादा असर आलू पर पड़ा है, जिसकी खोदाई शुरू होते ही आवक कई गुना बढ़ गई। आवक बढ़ने से आलू के दाम गिरकर आम लोगों की पहुंच में आ गए हैं। टमाटर के भाव में भी कमी आई है,
इससे रसोई का बजट कुछ हद तक संतुलित हुआ है। प्याज, मटर, बैंगन और हरी सब्जियों के दाम भी पहले की तुलना में कम हुए हैं। इससे जहां उपभोक्ताओं को राहत राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लागत के मुकाबले बाजार भाव कम मिलने से मुनाफा प्रभावित हो रहा है।
हालांकि, ठंड के मौसम में मिर्ची की मांग बढ़ने से इसके दाम ऊंचे बने हुए हैं। वर्तमान में 70 से 80 रुपये किलो मिर्च बिक रहा है। सीमित आवक और अधिक मांग के चलते मिर्ची का बाजार गर्म है। व्यापारियों के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों तक आवक इसी तरह बनी रही तो अन्य सब्जियों के दाम और नीचे जा सकते हैं।
सब्जियों के भाव (रुपये प्रति किलो)
सब्जी पहले अब
आलू - 25 15
टमाटर- 60 40
मटर 50 30
बैंगन 60 40
प्याज 50 25
पालक 40 20