फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनिकापार-अशरफपुर सड़क की बदलेगी सूरत, फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। लोहरैया, कुरीबाजार मार्ग से निकलकर मनिकापार से अशरफपुर तक जाने वाली सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। 10 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए विधायक ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लोहरैया से कुरीबाजार होकर गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करने वाली सड़क से मनिकापार से कटकर अशरफपुर तक जाने वाली सड़क की हालत जर्जर हो चुकी थी। 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया था। सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग यहां के लोग लंबे समय से कर रहे थे। लोगों की मांग और सड़क की हालत को देखकर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
सड़क की मरम्मत की स्वीकृति दाे महीने पहले मिल गई थी, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ था। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने सड़क का शिलान्यास किया। इस मार्ग से मनिकापार, अशरफपुर, सेमरी, गनेशपुर, बेलघाट, कुरी बाजार, हकीमपुर, मल्लेपुर, औराडाड आदि गांव के लोगों को आने-जाने में सहूलियत तो मिल ही जाएगी साथ ही साथ कुरीबाजार यहां से जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों का मरम्मत करना उनकी प्राथमिकता में है। इस मार्ग के निर्माण होने के बाद यहां के लोगों का आनाजाना आसान हो जाएगा। इसी तरह और सड़कें जो खराब हालत में पड़ी हुई हैं उनका भी मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर काजी सरफराज अहमद, सर्वेश पांडेय, जन्मेजय मिश्रा, श्याम सुंदर, विक्रम प्रसाद, राम कवल, अमर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें