धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बगल के गांव की रहने वाली युवती से बुधवार को दानी नाथ बाबा शिव मंदिर धनघटा में शादी की।
दोनों में चार वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और तीन महीने पहले घर से फरार हो गए थे। युवती मंगलवार को युवक के घर पहुंच गई। इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ बुधवार को दानी नाथ शिव मंदिर पर पहुंचा। जहां दोनों अपने को बालिग बताते हुए परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान युवक और युवती के परिवार के लोग मौजूद रहे।
परिजनों का कहना है कि प्रेमी युगल भाग कर दिल्ली गए थे। जब युवती के दिल्ली रहने की जानकारी उनको हुई तो वह लोग जरिए मोबाइल उससे संपर्क किए। युवती को आश्वस्त किए कि घर आ जाओ कोई कुछ कहेगा नहीं। मंगलवार को वह युवक के साथ आई और युवक के साथ उसके घर पहुंच गई। बुधवार को बाबा दानी नाथ शिव मंदिर में दोनों विधि-विधान से शादी कर लिए। संवाद