फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौने दो करोड़ खर्च फिर भी नहीं शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हरैया में वर्ष 2019-20 में कराया गया था कार्य
विज्ञापन

सांथा। विकास खंड सांथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया गांव में 1.67 करोड़ से स्वच्छ पेयजल उपलव्ध कराने के लिए टंकी का निर्माण वर्ष 2019-20 में कराया गया। करीब छह साल बीतने के बावजूद अभी तक ग्रामीणों के घरों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। यह स्थिति तब है जब पूरे गांव में पाइप लाइन बिछा दी गई है। ग्रामीणों ने जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया में 1.67 करोड़ रुपये की लागत से हरैया, पथरहट में शुद्ध पेयजल आपूर्ति देने के लिए स्वच्छ जलधारा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत हरैया में ओवरहेड टैंक तथा पंप हाउस का निर्माण जल निगम द्वारा कराया गया। इसके साथ ही हरैया, पथरहट में भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई तथा जगह-जगह गांवों में जलापूर्ति के लिए टोंटी भी लगाई गई।
विज्ञापन

मेन पाइप लाइन से कार्यदायी संस्था द्वारा जोड़ भी दिया गया, फिर भी विभाग द्वारा अब तक जलापूर्ति चालू नहीं की गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। वर्तमान स्थिति यह है कि बाउंड्रीवाल रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है। गांव में बिछाई गई पाइप लाइन तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई टोंटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने जल निगम से की, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार ने सुध नहीं ली।
ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, अजय सिंह, पंकज शुक्ला, अमित सिंह, हरगोविंद तिवारी, राममिलन चौरसिया, आशाराम निषाद, सोमई निषाद, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजन शुक्ला, माधव पाठक आदि लोगों ने पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

0000000000000000000
पेयजल परियोजना पूर्ण होने के बाद भी आखिर जलापूर्ति क्यों शुरू नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी। यदि कहीं तकनीकी दिक्कत है तो उसे दूर कराया जाएगा और जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।
-महेंद्र कुमार राम, अधिशासी अभियंता, जल निगम
00000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें