फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्यक्रम का आखरी दिन रचनात्मकता और रंगों से हुआ सराबोर

Wed, 03 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर के कबीर अकादमी में  रंग कबीर चित्रकला शिविर का अवलोकन करते महंत विचार दास-स्रोत कबीर अकादम
विज्ञापन
मगहर। संस्कृति विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के सानिध्य व अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी के संयोजन में कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर अकादमी मगहर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रंग कबीर चित्रकला शिविर के तीसरे दिन बुधवार को कलाकारों ने अपनी अद्भुत चित्रकला प्रतिभा दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि महंत विचारदास व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश सिंह ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महंत विचारदास ने कहा कि कबीर की वाणी को उनके चित्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का कलाकारों द्वारा जो कार्य किया गया वह बहुत ही सराहनीय है। सद्गुरु कबीर ने सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का पाठ पढ़ाया है। वह जीवन भर कुरीतियों से लड़ते रहे हैं। उनके कहे गए एक एक शब्द हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाते हैं। उनकी वाणी का अनुशरण कर हर समस्या से निजात पा सकते हैं। ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से आज समाज को सीख मिलेगी।
कबीर के विचार आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डाॅक्टर राकेश सिंह ने कहा कि कबीर अकादमी में ऐसे आयोजन होने चाहिए। जहां लोग कबीर की वाणी के साथ ही उनके विभिन्न मुद्राओं में चित्र के माध्यम से कबीर को जानने पहचानने नजदीक से जान सकें। अकादमी द्वारा ऐसा कार्यक्रम निश्चित रूप से सराहने योग्य है।
विज्ञापन

अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी ने सभी कलाकारों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑडिटोरियम हॉल हाल में तीन दिनों तक चले रंगकबीर चित्रकला शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने सूफी संत कबीर के विचारों, उनके जीवन दर्शन और सामाजिक समरसता को अपने चित्रों के माध्यम से जीवंत कर खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों के माध्यम से कलाकारों ने समानता, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर मदनजी शर्मा, डॉक्टर कुमुद सिंह, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, पुजारी रामसरन दास, डाॅ. एके पांडेय, रामकुमार, वागीश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें