फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेरे देश की धरती सोना उगले...पर बजीं तालियां

Sun, 16 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाढ़ धनघटा के बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को ओतप्रोत कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाने को विवश हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को खेल के अलावा दोपहर तक मंच पर दूसरा कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। दोपहर बाद स्वामी विवेकानंद के बच्चों ने मंच पर पहुंचकर धूम मचा दिया। शिक्षक रामपाल पटेल की प्रस्तुति ...बघवा क सांवरिया कई के आवे ली मयरिया... की प्रस्तुति से दर्शक भक्ति के रस में डूब गए तो बच्चे राष्ट्रीय गीत ...मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती... पर नृत्य कर लोगों के अंदर देश प्रेम का भाव जगा दिया।
उसके बाद बच्चे नशा मुक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। बच्चों ने किसानी गीत ...हरी भरी धरती में लहरे ला धनवा... प्रस्तुत किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, उत्तमचंद चौधरी, डीएन चौधरी, डॉ मनोज शुक्ला, राजेश यादव, अनुभव शुक्ला, वीरू गुप्ता, जयप्रकाश मिश्रा, गणेश पांडेय आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें