संतकबीरनगर। एसपी ने बृहस्पतिवार देर रात निरीक्षक समेत 28 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। एक दिन पूर्व चार निरीक्षकों समेत 46 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला था।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि निरीक्षक विनोद कुमार राय कोतवाली खलीलाबाद से हटाकर अपराध शाखा में तैनात किए गए हैं। पुलिस लाइन से एसआई अश्वनी तिवारी को चौकी प्रभारी नवीन सब्जी मंडी भेजा गया है।
थाना मेंहदावल से एसआई रामाश्रय प्रसाद को प्रभारी चौकी तामेश्वरनाथ, अरविंद कुमार यादव तामेश्वरनाथ चौकी से थाना मेंहदावल, चंद्रकांत कोतवाली खलीलाबाद से न्यायालय सुरक्षा, ओमप्रकाश दूबे समन सेल, रामानंद यादव पुलिस लाइन से समन सेल, उमेश प्रसाद यूपी 112 से पुलिस लाइन, जनेश्वर सिंह न्यायालय सुरक्षा, राजेश दूबे एसएसआई बेलहरकला से थाना बेलहरकला, पुलिस लाइन से एसआई विरेंद्र कन्नौजिया को एसएसआई बेलहरकला, नागेंद्र कुमार सिंह को थाना महुली भेजे गए। संवाद