फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सफर की दुश्वारियों पर दीपावली की खुशियाें का मरहम

Mon, 20 Oct 2025 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने के बाद वाहन की तलाश में जाते यात्री-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने की खुशी सफर में हुई दुश्वारियाें पर मरहम बना। दूर-दराज के शहरों से लोग सोमवार को सफर मेें काफी दुश्वारियां झेलने हुए खलीलाबाद पहुंचे। इसके बाद लोगों को घर जाने के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। कारण लोकल रूटों पर सरकारी बसों की कमी रही। कुछ लोग परिवार जनों को बुलाकर अपने साधन से घर पहुंचे तो कुछ लोगों कोे सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन



मेंहदावल बाईपास पर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वालों की भीड़ रही। विभिन्न शहरों से आए लोग जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए भागदौड़ करने को मजबूर हुए। दिल्ली से आए अमित कुमार ने बताया कि ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं हुआ, जिसके कारण बस से सफर कर पहुंचे हैं। अब मेंहदावल जाना है, लेकिन वाहन ही नहीं मिल रहा है। घर फोन कर दो पहिया वाहन मंगवाना पड़ा है।
वहीं कानपुर से आए राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धनघटा जाना है। प्राइवेट वाहन कम चल रहे हैं, जिसके कारण काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। जो ऑटो चालक जाने के लिए तैयार हो रहे हैं वह अधिक किराया मांग रहे हैं। परिवार साथ में ही है, ऐसे में अधिक किराया देकर मजबूरी में जाना पड़ेगा। दूसरी तरफ सिकरी, बनकटवा, काली जगदीशपुर आदि क्षेत्रों के लिए वाहन न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए परिवहन निगम सक्रिय है। बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, इसके साथ ही बाहर की बसें भी मेंहदावल बाईपास होकर आ जा रही हैं।
-टीएन दूबे, स्टेशन प्रभारी परिवहन निगम खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें