संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 326 वाहन के चालकों से जुर्माना भरवाया। चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 326 वाहन के चालकों से 3,60,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद