फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत खरीदे सामानों की होगी समीक्षा

Fri, 02 May 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 खरीदे गए सामग्री का जायजा लेते हुए बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र । 
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक में दो परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पढ़ाई के साथ लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्रा जीवनोपयोगी चीजें भी बनाना सीख रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटौली में लैब बन गया है। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने शुक्रवार को बताया इस कार्यक्रम की ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर मासिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी खरीद किए गए सामग्री की फोटो प्रेरणा उत्तर प्रदेश एप पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन द्वारा कई प्रयास किए जा रहे है। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अब अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त लैब स्थापित कर दिए गए हैं। इसके तहत विद्यालयों में लैब स्थापित करने व आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए 14,480 रुपये प्रति विद्यालय धनराशि भी भेज दिया गया था। लैब में छात्र- छात्रा टेलीस्कोप, एलईडी टार्च, सोलर कूकर समेत कई सामग्रियां बनाना सीख रहे हैं।
इस लैब में बच्चों को तेल का दीपक बनाना, मिट्टी व पानी परीक्षण, गुड व मूंगफली की चिक्की, तिल गुड़ के लड्डू, मोबाइल प्रोजेक्टर, मॉडल, डस्टर बनाना, प्लास्टिक बोतल में पौधे लगाकर किचेन गार्डन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन के निर्देशों पर विद्यालयों में लैब स्थापित कर दिए गए हैं। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक चीजों के जरिए करके सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया दोनों विद्यालयों में लैब अत्याधुनिक संसाधनों से लैस हो गए हैं। इन दोनों में करीब सात सौ छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किया जा रहा है। लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत ही इन दोनों विद्यालयों को अत्याधुनिक संसाधन युक्त लैब स्थापित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें