फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आवास, सम्मान निधि व पेंशन का छाया रहा मुद्दा

Sat, 07 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शुक्रवार को पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत चंदौलीमाफी और दुलहापार में चौपाल लगाई गई। इसमें एसआईआर, आवास, सम्मान निधि व पेंशन का मामला छाया रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंदौली माफी में सुबह 11 बजे से चौपाल लगाई गई। इसमें ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने आवास, पेंशन , सम्मान निधि से वंचित होने का मुद्दा उठाया। जिसका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। यहां कुल 12 मामले आए, जिसमें अधिकतर का निस्तारण किया गया। दुलहापार में एडीओ एजी दयाराम यादव की अध्यक्षता में 1 चौपाल लगी, जिसमें कुल 7 लोगों ने अपनी समस्या बताई। इसमें आवास, पेंशन, नाली निर्माण और जल निकासी के मामले आए। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश यादव, बृजेश कुमार, मुसीर अहमद, कमलेश तिवारी,जूबेर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें