मेंहदावल। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने व रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके तहत एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को यह बातें बीआरसी सभागार में प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण जागरूकता शिविर में डॉ मनोज कुमार वरुण ने बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल दवा बेसिक स्कूलों में हर बच्चे को खिलाई जानी है। स्कूल ना जाने वाले बच्चों की सूची आशा द्वारा बनाई जाएगी। उन बच्चों को भी यह दवा खिला दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हर वर्ष दो बार दवा खिलाई जाती है। संवाद