फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को भगाने के मामले में रिपोर्ट

Sat, 18 Apr 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मां के पूछताछ करने पर आरोपी के परिजनों ने मारपीट की। मां की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मां ने तहरीर में बताया कि किराए के मकान में रहती है। उनकी 15 वर्षीय बेटी घर जाने के लिए 16 अप्रैल को निकली और लापता हो गई। आरोपी इरफान अहमद उर्फ मिठ्ठू निवासी ग्राम धौरहरा बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं पर भगा ले गया है। जब वह पूछताछ करने गई तो उसके परिवार के लोग नाम अज्ञात उसे इस्तेमाल करते हुए गाली और जानमाल की धमकी देने लगे। साथ ही उसे अपने घर से भगा दिए।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें