फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लेने गई जांच टीम को व्यापारियों ने घेरा

Tue, 10 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गोलाबाजार में छापामारी करने पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही टीम एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंची वहां बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर टीम का घेरा किया। इस कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं व्यापारियों ने कहा कि उन्हें सैंपल देने में कोई एतराज नहीं है, लेकिन त्यौहार के दिन छापा मारना कतई ठीक     नहीं है। दरअसल, त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम लगातार मिलावट की शिकायतें मिल रही हैं।

इसी को ध्यान में रखकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के साथ टीम गोलाबाजार स्थित एक फर्म पर पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए और छापामारी करने आई टीम का घेराव करने लगे। व्यापारियों ने यह कहते हुए छापामारी का विरोध किया कि त्योहार का दिन है।
विज्ञापन



 दुकानों पर ग्राहक थे, ऐसे में छापामारी कहीं से भी उचित नहीं है। व्यापारियों के विरोध के कारण टीम को वापस लौटने को     मजबूर होना पड़ा। व्यापारी नेता सर्वदानंद पांडेय, महेश कुमार आदि ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से ही प्रशासन का     सहयोग करता रहा है।

 सैंपल देने में व्यापारियों को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन त्यौहार के दिन छापा मारना और सैंपलिंग करना ठीक नहीं है। इस प्रकार का कार्य व्यापारियों का उत्पीड़न करने के दृष्टि से किया जा रहा है।

 इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल ने कहा कि नमूना लेने गए थे, लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण टीम लौट गई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न की बात निराधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें