फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन ए के बारे में दी जानकारी

Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कार्यशाला का आयोजन हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद पर शुक्रवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अधीक्षक डॉ. रतन लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रतन लाल ने कहा कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह आठ जून से सात जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन एक की दवा पिलाई जाएगी। ये दवा बच्चों में मानसिक रोग और बड़ो में रतौधीं के रोगों से बचाव के लिए पिलाई जाती है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी सभी में होनी चाहिए कि आयोडिन नमक खाने से घेघा रोग से बचाव होता है। इसके लिए आयोडिन नमक का ही सेवन किया जाए। इस अवसर पर बीपीएम अभय त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव, संजय भारती, गोरख यादव, कौशल कुमार, प्रेमा यादव, माला देवी, रेखा देवी, इंदूमती, सौभाग्यवती, वीना चतुर्वेदी, प्रमिला पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें