फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई सांसत, मुरझा रही फसल

Tue, 08 Jul 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए सिर ढंककर जातीं महिलाएं व युवतियां।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अषाढ़ का महीना चल रहा है, लेकिन गर्मी ने ज्येष्ट माह का एहसास करा रही है। आसमान पूरी तरह साफ और बादल नहीं दिख रहे हैं। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। ऊपर से तेज धूप लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। चार दिनों से बारिश न होने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। किसान धान की फसल बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही तेज निकली। दस बजे तक तेज धूप के कारण बाहर रहना मुश्किल हो गया। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए निकले लोग छांव की तलाश में भटकते नजर आए। कुछ लोग मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर तेज धूप से बचने का प्रयास करते दिखे।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दूसरी तरफ चार दिनों से बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को फसल बचाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान राधेश्याम चौरसिया, पंचराम आदि ने बताया कि बारिश नहीं हो रही है। ऊपर से तेज धूप हो रही है। जिससे फसल मुरझाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें